Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

देहरादून में निकली टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया टपकेश्वर महादेव का आशीर्वाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहारनपुर चौक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज एवं महंत दिगम्बर भरत गिरी महाराज ने पूजा-अर्चना के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, टपकेश्वर सेवा दल के अध्यक्ष गोपाल कुमार गुप्ता, महासचिव महेश खंडेलवाल, अनुज गुप्ता एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *