Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

कोरोनाकाल में डराने लगा सितम्बर

उत्तराखंड में कोरोना काल के 6 माह पूरे हो गये है। इस दौरान अभी तक कुल 34 हजार लोगों तक वायरस का प्रसार हो चुका है, जिसमें से 438 लोगांे की मौत भी हो चुकी है। 6 महीन के अंतराल में सितंबर माह सबसे बडी चुनौती बन कर उभरा है।इस माह के पहले 14 दिनों में 13 हजार से अधिक मरीज कोराना से संक्रमित हुऐ है। अगस्त में पूरे महीने 12674 लोगों को संक्रमण हुआ था और जुलाई माह में महज 7183 मरीज ही सामने आये थें। चिन्ता की बात यह है कि पिछले 14 दिनों में 160 मरीजो की मौत हो चुकी है। आपको बता दे कि प्रदेश में 15 मार्च को पहला कोरोना मरीज सामने आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *