Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पिथौरागढ़ दौरा, पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे से पहले करेंगे तैयारी की समीक्षा

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी दिनाक 03 अक्टूबर (मंगलवार) को 11 बजे पिथौरागढ़ पहुंचेंगे, जहां वह सबसे पहले स्टेडियम का निरीक्षण करेंगे, उसके बाद भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। शाम 5 बजे विकास भवन में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। कृषि मंत्री का रात्रि विश्राम भी पिथौरागढ़ में ही रहेगा।

भारतीय जनता पार्टी ने कृषि मंत्री को 11 व 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित दौरे को देखते हुए कार्यक्रम एवं जनसभा प्रभारी बनाकर भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *