Friday, March 6, 2026
Latest:
उत्तराखंड

उत्तराखंड की बेटी मेघा कुंवर का यूजीसी नेशनल फैलोशिप में चयन, राज्य से एकमात्र शोधार्थी मेघा का हुआ चयन

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यू. जी. सी), नई दिल्ली, के द्वारा संपूर्ण भारत में पीएचडी कर रही शोध छात्राओं को दी जाने वाली “सावित्रीबाई ज्योतिराव फूले सिंगल गर्ल चाइल्ड फैलोशिप” में उत्तराखंड से एकमात्र रिसर्च स्कॉलर मेघा कुंवर का चयन हुआ है। मेघा नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय मैं इतिहास विभाग की शोधार्थी है। मेघा कुंवर सुपुत्री राजेंद्र सिंह कुंवर ग्राम जामुन वाला, देहरादून की निवासी है। उन्होंने देहरादून के डी. ए. वी (पी. जी) कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन व पोस्टग्रेजुएश सम्पूर्ण किया है। मेघा वर्तमान में एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर रवि शरण दीक्षित के अंडर में इतिहास विभाग से अपना शोध कार्य कर रही है। वह राष्ट्रीय स्तर की फेलोशिप से पुरुस्कृत होने पर काफी खुश और प्रोत्साहित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *