धारचूला के आपदा ग्रस्त क्षेत्र बरम पहुँचे मंत्री अरविंद पांडेय
धारचूला, जनपद पिथौरागढ़ के अंतर्गत आपदा ग्रस्त क्षेत्र बरम के लिए बने आपदा केंद्र, राजकीय इंटर कॉलेज बरम में कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने आपदा पीड़ितों से मुलाकात की है।
इस दौरान सभी आपदा पीड़ितों को ढाढ़स बधाया। सभी की समस्याओं को सुना, साथ ही समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। सभी को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार इस संकटकाल में आपके साथ खड़ी है तथा स्थानीय प्रशासन सेवा एवं सहयोग हेतु निरंतर कार्यरत है।
आपदा के दौरान पूर्ण निष्ठा और सेवा भाव से लगे आपदा प्रबंधन और नियंत्रण टीम के सभी कर्मचारियों एवं जिला प्रशासन को साधुवाद। आप सभी का कार्य सराहनीय है। सभी के स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना करता हूँ। आपदा से उत्पन्न इस संकट के दौरान सभी से आपसी सहयोग की अपील करता हूँ।