Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

PTCUL MD ने किया उपकेंद्र ऋषिकेश का निरीक्षण, दीपावली से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरस्त करने के आदेश

पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ़ उत्तराखंड लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी के द्वारा 400kv एवं 220 केवी उपकेंद्र ऋषिकेश का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों को विद्युत सप्लाई सुचारू रूप से रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए जिससे कि आगामी दीपावली पर किसी भी प्रकार का विद्युत प्रवाह में बाधा उत्पन्न ना हो सके। साथ ही उनके द्वारा 400kv उप केंद्र परिसर ऋषिकेश में ट्रेनिंग सेंटर हेतु भूमि का निरीक्षण किया गया। जिससे कि विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों हेतु ट्रेनिंग के लिए एक भवन का निर्माण किया जा सके। इस दौरान विभागीय अधिकारीगण कमल कांत मुख्य अभियंता, अनुपम सिंह मुख्य अभियंता, जितेंद्र चतुर्वेदी मुख्य अभियंता, अविनाश अवस्थी अधीक्षण अभियंता, मनोज बहुगुणा अधिशासी अभियंता, सुशील कुमार अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *