Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

ऊर्जा संरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल, कार्यालय से जाते वक्त बिजली के स्विच बंद करते आए नज़र, आम जनता से भी बिजली बचाने की करी अपील

ऊर्जा प्रदेश उत्तराखंड में बिजली की बचत के लिए अब मुख्यमंत्री पुष्कर धामी खुद आगे आये हैं और जनता को भी इस मामले पर प्रेरित करने के लिए सीएम ने संदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया के जरिए एक बड़ा संदेश दिया है। सीएम अपने कार्यालय में जब कामकाज निपटा कर वापस जा रहे हैं, तो स्वयं ही सभी बिजली के उपकरण में पंखा लाइट आदि को बंद कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने वीडियो संदेश के जरिए राज्य के तमाम सरकारी दफ्तरों में तैनात कर्मचारियों अधिकारियों को सचिवालय आने वाले अफसरों और आम जनता को भी इस वीडियो संदेश के जरिए एक नसीहत दी है। मुख्यमंत्री ने लोगों से बेवजह विद्युत खर्च से बचने की अपील भी की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *