Friday, March 6, 2026
Latest:
उत्तराखंड

ठेकेदार कल्याण समिति ने किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद, 05 गुना रॉयल्टी का नियम पूर्व की भांति रखने पर शासन ने लिया फ़ैसला

देहरादून: सचिवालय में डा0 पंकज कुमार पाण्डेय, सचिव खनन और उनके अधिकारीगण एवं स्टाफ के साथ तथा विभागीय अधिकारियों के साथ एक ठेकेदार कल्याण समिति की सौहार्दपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसमें सचिव खनन ने रॉयल्टी के नियम के विषय में समस्याओं को गहराई से सुना व समझा और रॉयल्टी के नियम को पूर्व की भांति यथावत रखने का आदेश जारी किया है। इसके लिये प्रदेश के सभी ठेकेदार सर्वप्रथम उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व धन्यवाद देते हैं तथा केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट और उत्तराखण्ड सरकार के मंत्रीगण एवं विधायकगणों का आभार प्रकट करते हैं एवं मीडिया बन्धुओं का तथा सहयोगकर्त्ताओं को भी धन्यवाद देते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *