Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

भगवान श्री तिरुपति बालाजी मन्दिर में श्री वेंकटेश्वर प्रभु के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किए दर्शन, भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने हैदराबाद पहुंचे है मुख्यमंत्री

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पर्वत पर स्थित भगवान श्री तिरुपति बालाजी मन्दिर में श्री वेंकटेश्वर प्रभु के दर्शन किए। खुद सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर के बाहर की तस्वीर के साथ पोस्ट शेयर की है।

“ॐ श्री वेंकटेश्वराये नमो नमः श्रीमन नारायण नमो नमः”

आज आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पर्वत पर स्थित भगवान श्री तिरुपति बालाजी मन्दिर में श्री वेंकटेश्वर प्रभु के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मैंने प्रभु से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शान्ति एवं कल्याण की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *