Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड कांग्रेस का 16 जून को सुबह 11 बजे राजभवन कूच, नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से पूछताछ और कांग्रेस मुख्यालय में लाठीचार्ज का है विरोध

देहरादून- नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से हुई पूछताछ को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमलावर दिखाई दे रही है। कांग्रेस 16 जून को देहरादून में कांग्रेस मुख्यालय से राजभवन कूच करेगी। वहीं 17 जून को पूरे प्रदेश में सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है, लोकतंत्र की आवाज को दबाया जा रहा है। कांग्रेस, आरोप लगा रही है कि दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं और वहीं मौजूद स्टाफ के साथ मारपीट की और लाठीचार्ज किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहारा ने कहा कि ये क्रम नहीं रुका तो आंदोलन उग्र होगा और आम जनता को भी आंदोलन में सम्मिलित कराने का कांग्रेस काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *