Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

पुष्कर धामी सरकार 2.0 में शुरू हुई ताजपोशी, भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओ की भी बढ़ने लगी उम्मीद

उत्तराखंड प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार 2.0 में राज्य मंत्रियों की ताजपोशी का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में पहला ताज शाहिद अहमद को मिला है। शाहिद अहमद उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण तथा वक्ख विकास निगम के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। हालांकि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और संगठन के लोग शाहिद अहमद संबंधी किसी भी नाम से परिचित नहीं है। वहीं प्रमुख सचिव के जारी आदेशों में शाहिद अहमद का नाम पूरी तरह से स्पष्ट है। साथ ही सूत्रों की माने तो जल्द और भी दायित्व धारियों की सूची जारी होने वाली है। जिससे कहीं न कहीं भाजपा नेता भी बारी आने की उम्मीद में उत्साहित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *