Friday, March 6, 2026
Latest:
उत्तराखंड

चंपावत के सुखीढांग रीठा साहिब मोटर मार्ग में बड़ा हादसा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जनपद चंपावत के सुखीढांग रीठा साहिब (सूखीढांग-डांडा मीनार) मोटर मार्ग पर बारात की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त होने पर SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मय आवश्यक रेस्क्यू उकरणो के घटनास्थल पर पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा बुुड़म व ककनयी के मध्य हुआ है।मैक्स वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे।दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में 16 लोग सवार थे। जिस में 14 लोगों की मौत की सूचना है ।SDRF द्वारा दो घायलों को रेस्क्यू कर चिकित्सालय पहुंचाया गया व शवों को खाई से बाहर निकाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *