Saturday, March 7, 2026
Latest:
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री आवास पहुंचें फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्वागत_पहनाई पहाड़ी टोपी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सुपरस्टार अक्षय कुमार ने उनके आवास पर मुलाकात की है। अक्षय कुमार इन दिनों मसूरी में फिल्म की शूटिंग करने आए हुए हैं। ऐसे में शिष्टाचार मुलाकात के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने अक्षय कुमार पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अक्षय कुमार को पहाड़ी टोपी भी पहनाई। साथ ही चारों धामों का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। वहीं अक्षय कुमार ने कहा कि उत्तराखंड फिल्मों की शूटिंग के लिए बेहद आकर्षक स्थान है और उन्हें यहां पर शूटिंग करके बहुत मजा आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *