Monday, January 13, 2025
Latest:
देश

उत्तर प्रदेश में विकास समाप्त

कानपुर के बिकरू गांव में सीओ सहित आठ पुलिस वालों की हत्या करने वाले पांच लाख का इनामी विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर हो गया है। एसटीएफ गाड़ी से विकास दुबे को कानपुर ला रही थी। इस हादसे के दौरान गाड़ी पलट गई। जिसके बाद विकास दुबे ने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया है। कल ही विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया गया था। वारदात के बाद से फरार विकास यूपी, दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश पुलिस को चकमा देकर दर्शन करने महाकाल के मंदिर पहुंचा था।

गिरफ्तारी के बाद विकास से पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में दो घंटे से ज्यादा पूछताछ की गई। इसके बाद उसे मध्यप्रदेश पुलिस ने यूपी एसटीएफ को सौंप दिया था और वहीं से कानपुर वापस आते वक्त एंकाउंटर में विकास दुबे की मौत हो गई है। विकास दुबे की मौत से कई इलाक़ों में ख़ुशी का माहौल है। वही कानपुर में विकास दुबे के गाँव में हुई मुठभेड़ में ज़ख़्मी पुलिसकर्मियों ने सही मायनो में दिवंगत पुलिसकर्मियों को शांति मिलने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *