Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंडराजनीति

मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बाद अब जुम्मे की नमाज, बीजेपी ने शासनादेश दिखाकर मांगा हरीश रावत से राजनीति से इस्तीफ़ा

उत्तराखंड प्रदेश में चुनावी मौसम के बीच मूस्लिम यूनिवर्सिटी पर सियासत जारी है। तो अब बीजेपी ने राज्य में एक बार फिर से जुम्मे की नमाज की छुट्टी पर बवाल खड़ा कर दिया है। दअरसल बीजेपी की ओर से इस संबंध में तत्कालीन हरीश रावत सरकार के कार्यकाल में जारी किए गए आदेश को दिखाया जा रहा है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने साल 2016 में जारी किए गए शासनादेश को जारी करते हुए कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से 29 दिसंबर 2016 को इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया था। इस शासनादेश में हरीश सरकार ने नमाज के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए अल्पअवकाश की व्यवस्था की थी। हरीश रावत ऐसे किसी आदेश को सार्वजनिक जारी करने के बाद राजनीति से सन्यास लेने की बात कह रहे थे। ऐसे में अब हरीश रावत को अपने इस बयान का अनुपालन करते हुए राजनीति से सन्यास लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *