Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

बड़ी ख़बर: रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्त्ता, निर्दलीय चुनाव लडने वाले लोगों को भाजपा का मंडल अध्यक्ष बनाने का लगाया आरोप

भाजपा के रायपुर विधानसभा सीट से विधायक उमेश शर्मा काऊ के खिलाफ अब भाजपा के कार्यकर्ता ही लामबंद हो गए है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओ का आरोप है कि विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कल रायपुर विधानसभा सीट पर पार्टी संगठन के दो मण्डल अध्य्क्ष हटवा दिए और ऐसे लोगो को जिम्मेदारी दिला दी है जो कि चुनाव निर्दलीय लड़कर हार चुके है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में राजेश शर्मा, राजभर पुरोहित, रंजीत भंडारी, नीरू भट्ट , सुभाष यादव , गणेश सिलमना आदि कई बीजेपी कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं। उनकी मांग है की विधायक काऊ के दबाव में बनाया गए मंडल अध्यक्षों को हटाया जाए क्योंकि उनका बीजेपी की रीति नीति से कोई लेना देना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *