Thursday, April 23, 2026
उत्तराखंड

जनपद देहरादून बंद

देहरादून- रविवार को रहेगा देहरादून और डोईवाला बाज़ार बंद।व्यापार मंडल के साथ ज़िला प्रशासन देहरादून की बैठक में हुआ तय। विकासनगर का बाज़ार शनिवार को रहेगा बंद। ऋषिकेश का बाज़ार गुरुवार को बंद रखने पर बनी सहमति। साप्ताहिक बंदी में अतिआवश्यक सेवाओं की दुकान को खोलने की अनुमति। कोरोना महामारी के चलते व्यापार मंडल ने साप्ताहिक बंदी का लिया है फ़ैसला। वहीं डीएम देहरादून आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि कोरोना काल में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल खुद आगे आया है। जिसमें सभी ने आम सहमति के साथ देहरादून जनपद में अलग अलग दिनो में बाज़ार बंद रखने का फ़ैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *