Friday, May 10, 2024
Latest:
उत्तराखंड

‘खेलो इण्डिया वूमन’ नॉर्थ वुशु प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया संबोधित

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून मल्टी पर्पज हॉल परेड ग्राउण्ड में आयोजित वुशु एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘खेलो इण्डिया वूमन’ नॉर्थ वुशु प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग। प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्कार वितरित कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

ज्ञात हो कि आयोजित हुए इस प्रतियोगिता में जम्मू- कश्मीर, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, पंजाब और उत्तराखंड समेत आठ राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। महिला वुशू लीग में 450 महिला प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा भारत के वुशु एसोसिएशन ने इसे एक ऐसे गेम के रूप में वर्णित किया है, जो लड़ाई की गतिविधियों के साथ आंतरिक और बाहरी दोनों अभ्यासों पर ध्यान देता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिलाओं को खेलो के प्रति रुचि बढ़ाने एवं खेलो को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया खेल इवेंट का शुभारम्भ किया। जिससे खेलो में महिला खिलाडियों का स्तर बढ़े।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज देश में खेल प्रतिभाओं को निखारने तराशने तथा आगे बढ़ाने के लिए बेहद अनुकूल माहौल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा हमारे राज्य में एक से बढ़ कर एक खेल प्रतिभाएं हैं। राज्य की खेल प्रतिभाएं लगभग सभी खेलों में नेशनल तथा इंटरनेशल स्तर पर अपनी प्रतिभा की चमक विखेर रही है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खेलों के प्रोत्साहन के लिए विशेष नीति बनाई जा रही है। उन्होंने कहा इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से बच्चो के अंदर एक अलग उर्जा का संचार होता है। हार और जीत में सिर्फ इच्छा शक्ति का अंतर होता है। ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक शमशेर सिंह बिष्ट, अमिताभ शर्मा, कोच अंजना, हिमांशु बंसल, शशिकला बिष्ट, डॉ. मैत्री चतुर्वेदी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *