Monday, April 29, 2024
Latest:
उत्तराखंड

उत्तराखंड कांग्रेस का ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’, दो फरवरी को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा करेगी जारी

बढ़ती मंहगाई से राहत और बेरोजगारी पर अंकुश का वादा। कांग्रेस इसी थीम के साथ उत्तराखंड राज्य में अपना चुनावी घोषणा पत्र जनता के सामने रखेंगी। कांग्रेस ने इस घोषणा पत्र की जगह ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ नाम दिया है। दो फरवरी को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इसे दून में जारी करेंगी। प्रियंका का दो फरवरी का कार्यक्रम तय होते ही कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रियंका का यह पहला चुनावी दौरा होगा।

हालांकि जनवरी के पहले हफ्ते में उनका एक बार श्रीनगर और अल्मोड़ा में जनसभा का कार्यक्रम तय हुआ था। लेकिन कोविड 19 संक्रमण बढ़ने पर कांग्रेस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए खुद ही इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। दो फरवरी को प्रियंका दून से वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में रैली का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *