Sunday, April 28, 2024
Latest:
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत से मिला उपनल कर्मचारी महासंघ, उपनल कर्मियों की हर समस्या का होगा समाधान- हरक

उपनल कर्मचारी महासंघ ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत से उनके आवास पर मुलाकात की है। जहां कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का स्वागत और धन्यवाद करने के साथ उपनल से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सरकार ने उपनल कर्मचारियों कि समस्याओं को लेकर मंत्री हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में उपसमिति का गठन किया है। जो जल्द ही विभागवार जानकारी जुटाकर उपनल कर्मियों को राहत देने का काम करेगी। उपनल कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष कुशाग्र जोशी ने उपसमिति के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को उपनल कर्मचारियों की समस्याओं से बारीकी से अवगत कराया। कैसे विभागों मे उनके कर्मचारी लगातार मेहनत कर रहे है। लेकिन मानदेय से लेकर अन्य कई समस्याओं का समाधान उचित माध्यम से नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते मजबूरी मे आकर उन्हें लंबी हड़ताल पर भी जाने का फैसला लेना पड़ा। वहीं कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने साफ शब्दो मे कहा कि उपनल कर्मचारियों का किसी भी तरीके से अहित नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही उपनल कर्मियों को श्रेणीवार मिलने वाले मानदेय को भी फिर से जांचकर परीक्षण किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो इसका भी बेहतर समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *