Monday, April 29, 2024
Latest:
उत्तराखंड

उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का धरना प्रदर्शन, सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए किया हवन यज्ञ

देहरादून। जनपद देहरादून में उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर एकता विहार देहरादून धरना स्थल में उपनल कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार/ धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्रदेश महामंत्री प्रमोद गुसाईं द्वारा उपनल कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में अपने विचार रखे और कहा कि उपनल कर्मचारी अपने हक के लिए लगातार सरकार से विनती करते आ रहे हैं लेकिन फिर भी सरकार इसमें कुछ भी नहीं कर रही है उपनल कर्मचारियों को रोड से कोर्ट तक लड़ने के लिए समझौते हुए सरकार की नीतियों के बारे में बताया तो था साथ ही यह भी बताया कि सरकार सब कुछ जानते हुए भी मूकदर्शक बनी हुई है जो कि काफी खेद का विषय है पूर्व सैनिकों पर कर्मचारी रत्नमणि रानकोटी प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा कहा गया कि विभाग में कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है जब आज प्रदेश के सभी विभागों में उपनल कर्मचारी रीढ़ की हड्डी की तरह विभागों में कार्य कर रहे हैं इस आंदोलन के दौरान उपनल कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य तथा समान कार्य समान वेतन देने संबंधी माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश का अनुपालन किया जाए इसलिए सरकार की शुद्ध बुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया गया। मुख्य संयोजक पी एस धामी द्वारा कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की 5 सूत्री मांगों को पूरा नहीं किया गया तो एक माह बाद समस्त उपनल कर्मचारी सड़कों में उतरने को विवश होंगे और प्रदेश व्यापी आन्दोलन को मजबूर होंगे। आज धरने/कार्यबहिष्कार में अखिल भारतीय संविदा कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री उमेश खत्री जिला संयोजक जग्वेंद्र सिंह पंवार, जिला सह संयोजक देवेंद्र रतूड़ी, जिला महामंत्री अनिल कोठियाल, अमित बडोनी, जगदीश, रेशमा, संदीप, कविता, कल्पना, दिव्य , मंजुला, जादिश, निशांत आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *