उत्तराखंड

तीरथ कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह, पुराने चेहरो के साथ चार नए चेहरों ने ली शपथ

उत्तराखंड प्रदेश में मुख्यमंत्री को बदलने के बाद अब भाजपा हाईकमान ने कैबिनेट के पुराने चेहरो में से केवल मदन कौशिक जो कि अब प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए है को छोड़कर सभी को रिपीट कर दिया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बंसीधर भगत को सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं सरकार में नए शामिल विधायकों की बात करे तो मसूरी विधायक गणेश जोशी, हरिद्वार ग्रामीण से विधायक यतिश्वरानंद का कद बढ़ा है। वहीं पिछली भाजपा सरकार में मंत्री रहे डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

1: हरक सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री

2: सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री

3: सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री

4: यशपाल आर्य, कैबिनेट मंत्री

5: अरविंद पांडेय, कैबिनेट मंत्री

इन सबके बीच बड़ी ख़बर यह भी है की पिछली सरकार में संस्कृत शिक्षा विभाग का ज़िम्मा सम्भालने वाले मंत्री अरविंद पांडेय ने संस्कृत में पद और गोपनीयता की शपथ ली है।

6: बिशन सिंह चुफाल, कैबिनेट मंत्री

7: बंसीधर भगत, कैबिनेट मंत्री

8: गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री

9: धन सिंह रावत, राज्यमंत्री

10: स्वामी यतिस्वरानंद, राज्यमंत्री

11: रेखा आर्य, राज्यमंत्री

दोबारा राज्यमंत्री की शपथ लेने वाली मंत्री रेखा आर्य पारम्परिक परिधान पहनकर शपथ ग्रहण समारोह में नज़र आइ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *