सामन्त की घर वापसी पर अग्रिम आदेशों तक लगी रोक, दोपहर हुई घर वापसी शाम होते होते तकनीकी कारणों से लगी रोक
भाजपा में वापस हुए चंपावत से गोविंद सिंह सामंत की वापसी पर संगठन स्तर पर अग्रिम आदेशों तक तकनीकी कारणों से रोक लगा दी गई है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर तकनिकी कारणों से अग्रिम आदेशों तक यह रोक लगाई गई है।आज दोपहर ही सामंत समेत कई लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में खुद मौजूद प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने भाजपा ज्वाइन करने वाले नेताओं का स्वागत किया था। लेकिन देर शाम होते होते सामंत की वापसी पर अग्रिम आदेशो तक तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए रोक लगाई गई है। जबकि गोविंद सामंत अपनी फेसबुक पोस्ट के माध्यम से घर वापसी करने पर सबका धन्यवाद देते नज़र आए।