Monday, May 20, 2024
Latest:
उत्तराखंड

ओम रुद्राय नमः के उच्चारण के साथ खुले रुद्रनाथ धाम के कपाट, चमोली जनपद के दूरस्थ इलाके में स्तिथ है महादेव का रुद्रनाथ धाम

रुद्रनाथ-: आज तड़के प्रातः काल ब्रह्म मुहूर्त में साधु-संतों व पुजारियों द्वारा असंख्य एकाकी स्वर *’ओम रुद्राय नमः’* उच्चारण के साथ भक्तगणों की उपस्थिति में पूर्ण विधि विधान से भगवान शिव के एकनान मुख व चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट खोल दिए गए। इस दौरान भक्तों द्वारा भगवान भोलेनाथ के *’रुद्र’ रूप* के दर्शन किये गए। भगवान रुद्रनाथ के कपाट अगले छः माह तक भक्तों के दर्शन हेतु खोले गए है।इस दौरान चमोली पुलिस द्वारा रुद्रनाथ मंदिर में भक्तों के दर्शन हेतु सुरक्षा व्यवस्था का प्रभार संभाल लिया गया है व भक्तों को सुरक्षित दर्शन करवाने को प्रतिबद्धता जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *