Friday, April 26, 2024
Latest:
उत्तराखंड

सृष्टि गोस्वामी बनी उत्तराखंड की मुख्यमंत्री, विधानसभा में प्रोटोकॉल मंत्री धन सिंह रावत ने किया स्वागत

राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौक़े पर हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी एक दिन के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनी है। विधानसभा भवन में राज्य के प्रोटोकल मंत्री धन सिंह रावत ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के तौर पर सृष्टि करीब दर्जनभर विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इसके अलावा कई और कार्यक्रम भी तय हैं। सृष्टि शाम साढ़े चार बजे तक मुख्यमंत्री का दायित्व निभाएंगी।

आपको बता दें कि सृष्टि गोस्वामी विधानसभा भवन में दोपहर 12 से तीन बजे तक समीक्षा बैठक करेंगी। दोपहर बाद तीन बजे बालिका निकेतन का निरीक्षण करेंगी। यहीं बालिकाओं के साथ दोपहर का भोजन होगा। शाम साढ़े चार बजे हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *