Friday, April 26, 2024
Latest:
उत्तराखंड

शहीद राजेंद्र नेगी की पत्नी को सरकार देगी सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून में 11वीं गढ़वाल रायफल्स के शहीद हवलादार राजेन्द्र सिंह नेगी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उनके परिवारजनों को सांतवना देते हुए कहा कि हवलदार राजेन्द्र सिंह नेगी के पार्थिव देह को ढ़ूढ़ने के लिए सेना के जवानों ने काफी मेहनत की है। रक्षा मंत्री एवं सेनाध्यक्ष से भी इस संबंध में लगातार बात की गई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शहीद राजेन्द्र सिंह के परिवारजनों को अनुमन्य सहायता राशि दी जायेगी। उनकी पत्नी को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर राजकीय सेवा में नौकरी दी जायेगी। इस अवसर पर विधायक हरवंश कपूर, गणेश जोशी, सहदेव सिंह पुण्डीर एवं सैन्य अधिकारियों ने हवलदार राजेन्द्र सिंह के पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *