Friday, December 8, 2023
Home उत्तराखंड राज्यपाल से वैद्य शिखा की मुलाक़ात

राज्यपाल से वैद्य शिखा की मुलाक़ात

राज्यपाल से वैद्य शिखा ने भेंट की।

ग्रामीण स्वरोजगार, महिला स्वास्थ्य एवं कल्याण के विषय पर चर्चा।
राज्यपाल ने माॅडल विलेज स्थापित करने का सुझाव दिया।

देहरादून- राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य से मंगलवार को राजभवन में वैद्य शिखा ने भेंट की। वैद्य शिखा और उनके सहयोगी राॅबिन वैली कल्चर संस्था के माध्यम से उत्तराखण्ड की स्थानीय उपज और उत्पादों के विपणन के कार्य से जुडे़ हैं। वैद्य शिखा ने राज्यपाल को बताया कि वे चकराता के 4 तथा टिहरी के एक गाँव में ग्रामीणों से सीधे स्थानीय उपज खरीद कर उत्पाद तैयार कर रहे हैं। अभी गाँवों से मंडुआ, घी, शहद, हल्दी, दालें, लाल चावल आदि क्रय किया जा रहा है। उन्होंने राज्यपाल को बताया कि ग्रामीण महिलाओं को उनके स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए जागरूक किये जाने की आवश्यकता है।
राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि ग्रामीणों से जो उपज खरीदी जा रही है उसका समग्र आर्थिक लाभ गाँव वासियों को ही मिलना चाहिये। ग्रामीणों को जैविक खेती के प्रति प्रोत्साहित किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोजगार को केन्द्र में रखकर माॅडल विलेज का निर्माण करें। इसमें जो भी सहयोग अपेक्षित है वो प्रदान किया जायेगा। राज्यपाल ने कहा कि एक-दो महीने में वे स्वयं एक माॅडल विलेज का भ्रमण करेंगी तथा वहाँ की महिलाओं से मुलाकात भी करेंगी। राज्यपाल ने कहा कि गाँवों की आंगनबाड़ी और आशा बहनों का सहयोग भी लेना चाहिए। उन्होंने वैद्य शिखा की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के पढ़े-लिखे सक्षम युवाओं को गाँवों में आकर अपनी योग्यता का लाभ ग्रामीणों को भी देना चाहिये। वैद्य शिखा के पिता वैद्य बालेन्दु स्वयं बहुत अच्छे प्रसिद्ध वैद्य हैं।
राज्यपाल ने कहा कि वैली कल्चर द्वारा हरेला के अवसर पर इन ग्रामों में औषधीय गुणों से युक्त तथा रसोई में नियमित काम आने वाले मसालों के पौधों का रोपण किया जाय। राज्यपाल ने राजभवन में भी हरेला के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये हैं जिसमें ग्रामीण महिलाओं को औषधीय पौधों का वितरण भी किया जायेगा।
राज्यपाल ने कहा कि वे महिला एवं बाल विकास मंत्री से भी महिलाओं तथा किशोरियों के कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार आदि मुद्दों पर शीघ्र ही वार्ता करेंगी।

RELATED ARTICLES

देर रात को UKGIS 2023 की तैयारियों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री धामी शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

देर रात्रि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट कार्यक्रम स्थल। मुख्यमंत्री धामी कार्यक्रम से पूर्व अंतिम तैयारी का कर रहे निरीक्षण। मुख्य सचिव...

देहरादून शहर को मिली केंद्र से एक और बाईपास की सौगात, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया केंद्र का आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड (लंबाई 12.17 किमी) के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ धनराशि...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि,सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या, खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में IOA के ध्वज को मुख्यमंत्री धामी को...

*गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड राज्य के पदक विजेता खिलाडियों का किया गया सम्मान समारोह आयोजित,मुख्यमंत्री व खेल मंत्रीने किया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

देर रात को UKGIS 2023 की तैयारियों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री धामी शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

देर रात्रि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट कार्यक्रम स्थल। मुख्यमंत्री धामी कार्यक्रम से पूर्व अंतिम तैयारी का कर रहे निरीक्षण। मुख्य सचिव...

देहरादून शहर को मिली केंद्र से एक और बाईपास की सौगात, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया केंद्र का आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड (लंबाई 12.17 किमी) के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ धनराशि...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि,सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या, खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में IOA के ध्वज को मुख्यमंत्री धामी को...

*गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड राज्य के पदक विजेता खिलाडियों का किया गया सम्मान समारोह आयोजित,मुख्यमंत्री व खेल मंत्रीने किया...

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुए 40 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू, आंकड़ा पहुंच गया तय लक्ष्य के पास

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत सचिवालय में आयोजित उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थित में 40 हजार 4सौ...

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यसेवक सदन में 18 जीआई प्रमाण पत्रों का किया वितरण, एक दिन में सर्वाधिक 18 जीआई प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जीआई प्रमाण पत्रों का वितरण किया। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है,...

निर्माणाधीन सैन्यधाम का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, निर्माण की सुस्त रफ्तार से नाराज हुए मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को फरवरी 2024 की...

MD UJVNL संदीप सिंघल को मिली PhD की उपाधि, राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में किया सम्मानित

युनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज द्वारा यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल को उनके द्वारा *उत्तराखंड में जलविद्युत विकास को गति प्रदान...

PM मोदी से नई दिल्ली में CM धामी ने की मुलाकात, मिशन सिलक्यारा की दी जानकारी, Global Investors Summit 2023 के लिए PM को...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें देहरादून में 08 व 09 दिसम्बर, 2023 को आयोजित...

बड़ी खबर: जोशीमठ के लिए 1658.17 करोड़ की योजना मंजूर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का जताया आभार

देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति ने आपदाग्रस्त जोशीमठ के लिए ₹1658.17 करोड़ की रिकवरी एवं...

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास, प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी,...

*आर्मी गेट से एमबीइंटर कॉलेज चौराहे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और छोलिया दल रहा मुख्य आकर्षण का केंद्र* *महिला, पुरुषों के साथ ही भावी पीढ़ी को...