Friday, December 8, 2023
Home उत्तराखंड पुलिस ने काटा चालान, जेई ने काटी बिजली

पुलिस ने काटा चालान, जेई ने काटी बिजली

रुद्रप्रयाग- कोरोना काल में उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में बड़ा मामला निकलकर सामने आया है। जहाँ बिना मास्क के घूमने पर पुलिस ने ऊर्जा विभाग के जे॰ई॰ का चालान काट दिया। जिसके बाद जे॰ई॰ ने बदला लेने के लिए पुलिस विभाग और अन्य लोगों की बिजली काट दी। आपको बता दें कि पूरे प्रकरण के बाद पुलिस ने ऊर्जा निगम के जेई और एक कर्मचारी पर मास्क न पहनने, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और सरकारी कामकाज में बाधा डालने को लेकर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उधर, मुकदमे के बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने एसपी कार्यालय और रुद्रप्रयाग कोतवाली का विद्युत कनेक्शन तीन घंटे तक काटे रखा। मामले को लेकर आरोपित जेई को फ़िलहाल निलंबित कर दिया है।

पुलिस के अनुसार रुद्रप्रयाग कोतवाली में तैनात एसआइ मंसूर अली व विजय प्रताप राही और कांस्टेबल लखपत सिंह रविवार को केदारनाथ तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इस बीच बाइक पर ऊर्जा निगम के जेई महावीर सिंह और सुरेंद्र सिंह वहां से गुजरे। पुलिस ने मास्क न पहने होने पर दोनों को रोका और महामारी अधिनियम में उनका चालान कर सौ-सौ रुपये जमा करने को कहा। आरोप है कि इस पर वह पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की व गाली-गलौज करते हुए बाइक लेकर जाने लगे। इसे लेकर पुलिस ने उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस का आरोप है कि ऊर्जा निगम ने इसके विरोध में एसपी कार्यालय और कोतवाली का विद्युत कनेक्शन काट दिया। वहीं, ऊर्जा निगम के जेई और कर्मचारी का कहना है कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता मोहित डबराल ने बताया कि कनेक्शन काटने के मामले की जांच के बाद आरोपित जेई को निलंबित कर दिया है। तीन  घंटे तक बिजली काटी गई। पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिसकर्मी घंटों बैरियर व चेकिंग प्वाइंट पर ड्यूटी दे रहे हैं। इसके बावजूद कुछ लोग जबरन कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

देर रात को UKGIS 2023 की तैयारियों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री धामी शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

देर रात्रि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट कार्यक्रम स्थल। मुख्यमंत्री धामी कार्यक्रम से पूर्व अंतिम तैयारी का कर रहे निरीक्षण। मुख्य सचिव...

देहरादून शहर को मिली केंद्र से एक और बाईपास की सौगात, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया केंद्र का आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड (लंबाई 12.17 किमी) के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ धनराशि...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि,सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या, खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में IOA के ध्वज को मुख्यमंत्री धामी को...

*गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड राज्य के पदक विजेता खिलाडियों का किया गया सम्मान समारोह आयोजित,मुख्यमंत्री व खेल मंत्रीने किया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

देर रात को UKGIS 2023 की तैयारियों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री धामी शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

देर रात्रि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट कार्यक्रम स्थल। मुख्यमंत्री धामी कार्यक्रम से पूर्व अंतिम तैयारी का कर रहे निरीक्षण। मुख्य सचिव...

देहरादून शहर को मिली केंद्र से एक और बाईपास की सौगात, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया केंद्र का आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड (लंबाई 12.17 किमी) के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ धनराशि...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि,सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या, खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में IOA के ध्वज को मुख्यमंत्री धामी को...

*गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड राज्य के पदक विजेता खिलाडियों का किया गया सम्मान समारोह आयोजित,मुख्यमंत्री व खेल मंत्रीने किया...

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुए 40 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू, आंकड़ा पहुंच गया तय लक्ष्य के पास

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत सचिवालय में आयोजित उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थित में 40 हजार 4सौ...

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यसेवक सदन में 18 जीआई प्रमाण पत्रों का किया वितरण, एक दिन में सर्वाधिक 18 जीआई प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जीआई प्रमाण पत्रों का वितरण किया। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है,...

निर्माणाधीन सैन्यधाम का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, निर्माण की सुस्त रफ्तार से नाराज हुए मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को फरवरी 2024 की...

MD UJVNL संदीप सिंघल को मिली PhD की उपाधि, राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में किया सम्मानित

युनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज द्वारा यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल को उनके द्वारा *उत्तराखंड में जलविद्युत विकास को गति प्रदान...

PM मोदी से नई दिल्ली में CM धामी ने की मुलाकात, मिशन सिलक्यारा की दी जानकारी, Global Investors Summit 2023 के लिए PM को...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें देहरादून में 08 व 09 दिसम्बर, 2023 को आयोजित...

बड़ी खबर: जोशीमठ के लिए 1658.17 करोड़ की योजना मंजूर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का जताया आभार

देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति ने आपदाग्रस्त जोशीमठ के लिए ₹1658.17 करोड़ की रिकवरी एवं...

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास, प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी,...

*आर्मी गेट से एमबीइंटर कॉलेज चौराहे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और छोलिया दल रहा मुख्य आकर्षण का केंद्र* *महिला, पुरुषों के साथ ही भावी पीढ़ी को...