Friday, December 8, 2023
Home उत्तराखंड खुद पहाड़ से पलायन करने वाले हरीश रावत ना दे नसीहत: बिपिन...

खुद पहाड़ से पलायन करने वाले हरीश रावत ना दे नसीहत: बिपिन कैंथोला

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथौला ने पूर्व सीएम हरीश रावत के रिवर्स पलायन व पश्चाताप वाले ट्वीट पर चुटकी लेते हुवे कहा कि जो व्यक्ति खुद अपने क्षेत्र से पलायन कर गया हो तो उसके द्वारा पलायन पर बयानबाजी अपने आप मे एक सबसे बड़ा ढोंग है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को अब लगने लगा है कि उनकी राजनीतिक पारी का अंतिम समय आ गया है। इसीलिए आजकल पश्चाताप में डूबे हुए हैं। बिपिन कैंथाोला ने कहा कि हरीश रावत को समझ आ गया है कि अब उनकी राजनीतिक पारी का आखरी समय चल रहा है, जिस कारण वह अब दिन प्रतिदिन पश्चाताप की बातें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरीश रावत जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने उत्तराखंड में जो जनविरोधी काम किये, प्रदेश के विकास की गलत नीति बनाई और जनता की अनदेखी के जो काम किए, उसका उनको आज पछतावा हो रहा है।

उन्होंने कहा कि हरीश रावत पलायन पर सरकार और भाजपा पर हमला करते हैं। लेकिन हरीश रावत बताएं कि 2017 के चुनाव में पहाड़ की विधानसभा सीट छोड़ कर एक सीट हरिद्वार जिले और दूसरी सीट ऊधमसिंह नगर जिले में आकर चुनाव लड़ने गए थे, तब उनकी रिवर्स पलायन की सोच कहां चली गई थी। बिपिन कैंथोला ने कहा कि हरीश रावत की सोच पलायन वादी सोच है। पलायन के नाम पर हरीश रावत जी व कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि जब वो सत्ता में थी, उनकी सरकार ने पलायन के लिए क्या किया किया ? रिवर्स माइग्रेशन के लिए कौन सी नीति बनाई ? क्या-क्या कार्य किये ?
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पलायन को लेकर संवेदनशील हैं। भाजपा की सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया। लोगों को वापस गांवों की ओर लौटने के लिए मुख्यमंत्री जी ने गैरसेंण में आवास बनाने के लिए वहां के भूमिधर बने। उनहोंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने एक संदेश उत्तराखंड के तमाम जनप्रतिनिधियों व जनता को दे दिया है कि भारतीय जनता पार्टी और उनकी सरकार पहाड़ को पुनः बसाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने की कहा हरीश रावत और कांग्रेस केवल आज केवल पश्चाताप की ही बातें कर रही है। कांग्रेस फिर से जनता को बरगलाना चाहती है।
हरीश रावत जी को अब उस फार्मूले से बाहर निकलना चाहिए, जिस फार्मूले की राजनीति करते आ रहे है। बिपिन कैंथोला ने कहा कि हरीश रावत जी का वक्त समाप्त हो चला है। अब वो वक्त चला गया है, जब यह कहा जाता था कि खाता ना बही जो हरीश रावत कहे, वहीं सही। समय बदल गया है। स्थितियां भी बदल गई हैं। इसलिए हरीश रावत जी अपने आप को इन स्थितियों में इस समय पर फिट नहीं पा रहे है। यह वजह है कि अब जनता के बीच में बने रहने के लिए पश्चाताप का ढोंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा आज सरकार रिवर्स माइग्रेशन के ऊपर गहनता से कार्य कर रही है, तो कांग्रेस को पच नहीं रहा है। कांग्रेस आज मुद्दा विहीन पार्टी हो चुकी है, कांग्रेस के पास न मुद्दे रहे और ना ही जनता की बात को समझने और परखने की क्षमता बची है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत को जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने पश्चताप की बात कह कर स्वीकार कर लिया है कि वहीं उत्तराखंड की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार हैं।

RELATED ARTICLES

देर रात को UKGIS 2023 की तैयारियों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री धामी शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

देर रात्रि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट कार्यक्रम स्थल। मुख्यमंत्री धामी कार्यक्रम से पूर्व अंतिम तैयारी का कर रहे निरीक्षण। मुख्य सचिव...

देहरादून शहर को मिली केंद्र से एक और बाईपास की सौगात, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया केंद्र का आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड (लंबाई 12.17 किमी) के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ धनराशि...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि,सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या, खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में IOA के ध्वज को मुख्यमंत्री धामी को...

*गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड राज्य के पदक विजेता खिलाडियों का किया गया सम्मान समारोह आयोजित,मुख्यमंत्री व खेल मंत्रीने किया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

देर रात को UKGIS 2023 की तैयारियों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री धामी शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

देर रात्रि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट कार्यक्रम स्थल। मुख्यमंत्री धामी कार्यक्रम से पूर्व अंतिम तैयारी का कर रहे निरीक्षण। मुख्य सचिव...

देहरादून शहर को मिली केंद्र से एक और बाईपास की सौगात, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया केंद्र का आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड (लंबाई 12.17 किमी) के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ धनराशि...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि,सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या, खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में IOA के ध्वज को मुख्यमंत्री धामी को...

*गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड राज्य के पदक विजेता खिलाडियों का किया गया सम्मान समारोह आयोजित,मुख्यमंत्री व खेल मंत्रीने किया...

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुए 40 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू, आंकड़ा पहुंच गया तय लक्ष्य के पास

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत सचिवालय में आयोजित उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थित में 40 हजार 4सौ...

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यसेवक सदन में 18 जीआई प्रमाण पत्रों का किया वितरण, एक दिन में सर्वाधिक 18 जीआई प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जीआई प्रमाण पत्रों का वितरण किया। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है,...

निर्माणाधीन सैन्यधाम का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, निर्माण की सुस्त रफ्तार से नाराज हुए मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को फरवरी 2024 की...

MD UJVNL संदीप सिंघल को मिली PhD की उपाधि, राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में किया सम्मानित

युनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज द्वारा यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल को उनके द्वारा *उत्तराखंड में जलविद्युत विकास को गति प्रदान...

PM मोदी से नई दिल्ली में CM धामी ने की मुलाकात, मिशन सिलक्यारा की दी जानकारी, Global Investors Summit 2023 के लिए PM को...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें देहरादून में 08 व 09 दिसम्बर, 2023 को आयोजित...

बड़ी खबर: जोशीमठ के लिए 1658.17 करोड़ की योजना मंजूर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का जताया आभार

देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति ने आपदाग्रस्त जोशीमठ के लिए ₹1658.17 करोड़ की रिकवरी एवं...

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास, प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी,...

*आर्मी गेट से एमबीइंटर कॉलेज चौराहे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और छोलिया दल रहा मुख्य आकर्षण का केंद्र* *महिला, पुरुषों के साथ ही भावी पीढ़ी को...