Saturday, May 4, 2024
Latest:
उत्तराखंड

पहले दिन से नगर निगम देहरादून का सर्वांगीण विकास रहा है प्राथमिकता: महापौर, देहरादून, महापौर सुनील उनियाल गामा ने वार्ड संख्या 1,2,4, 6 एवं 86 में किया करोड़ों की विकास योजना का लोकार्पण एवं शिलान्यास

*जगह-जगह लोगों ने किया, महापौर का स्वागत एवं अभिनंदन।*

*नगर निगम की देहरादून महानगर के प्रति विकास के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हैं, विकास कार्य: महापौर*

देहरादून महानगर की स्वच्छता व्यवस्था, पथ प्रकाश व्यवस्था एवं नगर निगम के अंतर्गत आने वाले 100 वार्डों के विकास के प्रति सदैव गंभीरता पूर्वक कार्यों को अंजाम देने के क्रम में आज महापौर सुनील उनियाल गामा ने देहरादून वासियों को कई करोड़ों की विकास योजनाओं देकर लोगों खुशियां प्रदान की।

यह क्रम सुबह 10:00 बजे शुरू हुआ, जिसके अंतर्गत महापौर सर्वप्रथम वार्ड संख्या:- 1मालसी पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग 50 लाख से अधिक विकास कार्य योजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया। कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहित होकर उनका बढ़-चढ़कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही समस्त क्षेत्र वासियों ने लगातार क्षेत्र में 5 वर्षों से किया जा रहे विकास कार्यों हेतु महापौर गामा का आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया।

विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के अगले क्रम में महापौर सुनील उनियाल गामा वार्ड संख्या:2, विजयपुर पहुंचे जहां पर उन्होंने पुनः क्षेत्र में नगर निगम द्वारा सुनिश्चित होने वाले 55 लाख (लगभग) के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। क्षेत्र की जनता ने बताया कि महापौर सुनील उनियाल गामा ने लगातार 5 वर्षों से उनके क्षेत्र में अनेकों कार्य:- जैसे सड़क बनाना, पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करना और नगर निगम की कूड़ा वाहन की गाड़ियों के जरिए कूड़ा निस्तारण व क्षेत्र में अनेकों कार्य किए हैं,जिस पर समस्त क्षेत्रवासियों ने उन्हें माल्यार्पण कर धन्यवाद कहा।

क्रम को आगे बढ़ते हुए महापौर सुनील उनियाल गामा क्षेत्र वासियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दून विहार वार्ड संख्या:06, पहुंचे जहां उन्होंने करीब सवा करोड़ की लागत से हुए विकास कार्यों का शिलान्यास एवं संपूर्ण हुए कार्यों का लोकार्पण किया।

इसके पश्चात एमडीडीए पार्क,वार्ड संख्या 4, पहुंचकर महापौर सुनील उनियाल गामा ने लगभग 55 लाख की कार्य योजनाओं का शिलान्यास किया, इसके पश्चात महापौर सुनील उनियाल गामा ने दीप नगर पहुंचकर क्षेत्र वासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग सामुदायिक भवन का शिलान्यास विधायक धर्मपुर विनोद चमोली के संग किया। इस बड़े कार्य की शिलान्यास होने पर क्षेत्र जनता की आंखों की चमक साफ तौर पर बता रही थी, इससे क्षेत्र वासी अत्यंत प्रसन्न है सभी ने महापौर से एक स्वर में 48 लाख की राशि से संपूर्ण होने वाले इस बड़े कार्य करने पर नगर निगम एवं महापौर सुनील उनियाल गामा का धन्यवाद दिया।

महापौर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि नगर निगम के महापौर पद पर शपथ लेने के पश्चात उनका दृढ़ संकल्प था कि नगर वासियों को वह बेहतर सुविधाएं प्रदान करेंवाऐंगे, उसी क्रम में स्वच्छता पर अत्यंत फोकस कर नगर निगम ने कार्य किया है, जहां वर्ष 2018 में संपूर्ण देश में नगर निगम देहरादून का स्वच्छता रैंकिंग 384 वीं थी, वहीं 2022 तक आते-आते यह 69 वीं हो गई, जो की एक बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। पथ प्रकाश व्यवस्था को और अधिक मजबूती देते हुए नए एवं पुराने वार्डों में 6,000 नए खंभों को नगर निगम द्वारा लगाया गया। साथ ही साथ इन पर 65,000 एलईडी लाइट भी लगाई गई। जिससे देहरादून संपूर्ण महानगर क्षेत्र की पथ प्रकाश व्यवस्था को अत्यंत मजबूती प्राप्त हुई है।

साथी उन्होंने कहा कि विकास कार्यों पर भी पूर्ण गंभीरता से नगर निगम ने विगत 4.5 सालों में काम किया है। नगर निगम द्वारा लगभग इन 4.5 सालों में 350 करोड़ से अधिक के विकास कार्य देहरादून की जनता को समर्पित किए गए हैं। विकास की गति को आगे बढ़ते हुए नगर निगम प्रत्येक वार्ड को लगातार नए विकास कार्यों से जोड़ रहा है। उसी क्रम में उन्होंने आज करोड़ों की लागत से संपूर्ण हुए व होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ व लोकार्पण किया है।

महापौर गामा ने बताया कि वह लगातार देहरादून की सम्मानित जनता से निवेदन करते हैं कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन में आगे आकर महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएं। अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनके वृक्ष बनने तक की सारी जिम्मेदारी धारण करें ।साथ ही साथ प्लास्टिक को छोड़ने का संकल्प लें। और नगर निगम की कूड़ा निस्तारण वाहन में ही अपना कूड़ा डालें।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जेपी रतूड़ी, सहायक अभियंता रविंद्र पंवार,सहायक अभियंता राजित कोठियाल, अवर अभियंता विनोद थपलियाल विभिन्न क्षेत्रों के पार्षद गण एवं सम्मानित जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *