Sunday, May 19, 2024
Latest:
उत्तराखंड

पहाड़ों की रानी मसूरी को मिला पूर्ण तहसील का दर्जा, मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

देहरादून। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी को तहसील का दर्जा दिलाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया है।

गौरतलब है कि कैबिनेट बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी को तहसील का दर्जा दिलाने का प्रस्ताव रखा था जिससे कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। जिसके लिए मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। मंत्री ने कहा अब मसूरी के लोगों को अपने जरूरी दस्तवेजो के लिए देहरादून के चक्कर नही काटना पड़ेगा। ज्ञात हो, कि मसूरी को तहसील का दर्जा देने की घोषणा खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *