Friday, May 17, 2024
Latest:
उत्तराखंड

घायल को मंत्री सुबोध उनियाल ने पहुंचाया अस्पताल, भर्ती कराकर डॉक्टर को दिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

ऋषिकेश। पुरानी कहावत है कि जनता के दुख-दर्द को समझने वाला ही असली नेता है, इस कहावत को असल में चरितार्थ करते हुए नजर आते हैं सूबे के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल। अपने विधानसभा क्षेत्र समेत समूचे प्रदेश में जनता के सुख-दुख में पूर्ण रूप से सहयोग कर भागीदारी करना ही उनकी लोकप्रिय कार्यशैली को दर्शाता है। दरअसल गुरुवार को भी ऐसा ही एक वाक्या देखने को मिला, जब रास्ते में एक घायल व्यक्ति के लिए जल्दी एंबुलेंस न पहुंच पाने पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल उक्त व्यक्ति को अपने वाहन में बैठाकर अस्पताल ले गए व उसे भर्ती कराया। साथ ही उसके परिजनों को सूचित किया। इस पर घायल व्यक्ति के परिजनों समेत मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने कैबिनेट मंत्री की जमकर प्रशंसा की और आभार जताया।घटनाक्रम गुरुवार शाम का है, जब कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल देहरादून एक मीटिंग में शामिल होने के लिए ऋषिकेश-देहरादून मार्ग से जा रहे थे। इस दौरान साथ मोड़ के समीप कैबिनेट मंत्री को एक जगह भीड़ इकट्ठी दिखाई दी। मौके पर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री ने देखा तो एक घायल व्यक्ति नजर आया। जो किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर उपस्थित लोगों ने कैबिनेट मंत्री को बताया की एंबुलेंस को सूचना दी जा चुकी है मगर अब तक नहीं पहुंच पाई है। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री ने तत्काल घायल व्यक्ति को अपने वाहन में बिठाया और उसे हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया। साथ ही घायल व्यक्ति के परिजनों को भी सूचित किया। पूछताछ में उन्होंने घायल व्यक्ति का नाम सुनील लिंगवाल निवासी ऋषिकेश बताया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने उक्त घायल व्यक्ति के इलाज हेतु चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *