Saturday, May 4, 2024
Latest:
उत्तराखंड

मंत्री गणेश जोशी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेत्रत्व में भाजपा का सदस्यता अभियान, मसूरी से काँग्रेस की सम्भावित प्रत्याशी की बहन भी भाजपा में सम्मलित

*देहरादून*, भाजपा द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर बुधवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के शहीद दुर्गामल्ल मंडल के अंतर्गत डाकरा में नीरज जायसवाल और कल्पना गुरुंग के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में युवाओं एवं पूर्व सैनिकों ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा की सदस्यता लेने वाले कार्यकर्ताओं व लोगों ने विश्वास दिलाया कि इस बार रिकॉर्ड मतों से मसूरी विधानसभा सीट पर कमल खिलेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि युवाओं क़ो भी यह स्पष्ट हो चुका है, भाजपा ही भविष्य है। मोदी जी विकास की राजनीति की नीव पर विकसित और सशक्त भारत का ज़ो निर्माण प्रारम्भ किया है उसे किसी प्रमाण की जरूरत नहीं है। युवाओं क़ो दिखाई दे रहा है कि अकेले मसूरी विधानसभा क्षेत्र में ही 2000 करोड़ से अधिक का पूंजी निवेश हो रहा है। उन्होंने आज भाजपा में होने वाले सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

भाजपा मे शामिल होने वाले रीना जोशी, विश्वजीत, अमन गुरूंग, ललित जेशवाल, अंकित महावत, संतोष गुप्ता, अभिषेक ठाकुर, रीना थापा, होशियार सिंह थापा, सुदीप थापा, दीपक, नवीन जेशवाल, मुकेश कंडारी, महेश कुमार महावर, सोमेश थापा, आशीष गुरूंग, करन थापा, आशुतोष राणा, प्रतिमा जेशवाल, सन्नी क्षेत्री, साहिल सिंह, अनुज वर्मा, आचंल बिष्ट, गोविन्द बिष्ट, विनय लामा, सूरज बिष्ट, प्रवेश थापा, आकाश थापा, विजय थापा, दीपक आले, मनीष बोहरा, अक्षय गुरूंग, सौरभ सिंह सैन, नीता थापा, रिमझिम, मनोज थापा, निव्या गुरूंग व सैकडो अन्य थे। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति कोटिया, विष्णु गुप्ता, निर्मला थापा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *