Wednesday, May 15, 2024
Latest:
उत्तराखंड

गांधी पार्क में कांग्रेसी नेताओं का मौन सत्याग्रह, केंद्र सरकार पर लगाए राहुल गांधी का उत्पीड़न करने का आरोप

देहरादून: देहरादून के गांधी पार्क में उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय विशाल मौन सत्याग्रह किया है।

मौन सत्याग्रह में प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडे, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत तमाम कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। सुबह 10 बजे से शाम 5 तक मौन सत्याग्रह का आयोजन गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा के सामने किया गया है।

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने और सजा यथावत रखने के फैसले से आहत देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सांकेतिक मौन सत्याग्रह कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *