Monday, May 20, 2024
Latest:
देश

हिंदू युवा वाहिनी भारत उत्तराखंड के बढ़ते कदम, प्रदेश मीडिया प्रभारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर प्रदेश के मुद्दो पर करी चर्चा

लखनऊ_ हिंदू युवा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुभव शुक्ला की अध्यक्षता में लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी भारत की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हिंदू युवा वाहिनी भारत उत्तराखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी ठाकुर सुरेंद्र सिंह परमार एवं हिंदू युवा वाहिनी भारत उत्तर प्रदेश के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे । आगामी दिनों में चाहे मंडल स्तर हो या जिला स्तर या प्रदेश लेवल पर हिंदू युवा वाहिनी भारत की कमेटियों का सत्यापन एवं वार्ड कमेटियों के गठन सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गयी। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुभव शुक्ला ने प्रदेश प्रभारियों के साथ बैठकर 2022 विधानसभा चुनाव एवं संगठन के विस्तार के लिए गहन चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि सभी राज्यों के नगर क्षेत्र एवं इसके आस पास के क्षेत्रों में आम जनमानस के बीच जाकर हिंदू युवा वाहिनी भारत की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारी गण काम करें। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों में जिस तरह युवा भारी संख्या में हिंदू युवा वाहिनी भारत से जुड़ रहे हैं उससे स्पष्ट हो गया है कि बढ़ती बेरोजगारी से युवा बहुत त्रस्त हो गए हैं। रोज रोज बढ़ती महंगाई से आम जनमानस का जीना मुश्किल हो गया है आगे उन्होंने कहा है कि भारत सरकार को स्वास्थ्य, शिक्षा, और न्याय, आम जनमानस के लिए फ्री कर देना चाहिए।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दीपक जयसवाल ने अलग अलग प्रांत से आए प्रदेश प्रभारियों को पुष्पगुच्छ भेंट एवं भगवा टोपी पहनाकर कर शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मे सम्मिलित गणमान्य व्यक्ति दीपक जयसवाल, प्रदेश प्रभारी राहुल यादव, प्रदेश संयोजक गगन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भानु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार चौबे, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर. के. त्रिवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष कार्यकारिणी नितेश सिंह, जिला अध्यक्ष महानगर लखनऊ  रहुल तिवारी, जिलाध्यक्ष अलीगढ़ ललित शर्मा, एवं अन्य हिंदू युवा वाहनी भारत के तमाम पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *