हिन्दू युवा वाहिनी भारत की उत्तराखंड में बढ़ती लोकप्रियता, कांग्रेस के पूर्व एवं भाजपा के हनुमान संगठन में हुए शामिल
हिंदू युवा वाहिनी भारत संगठन ने उत्तराखण्ड मे विस्तार करते हुए राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष सागर कुमार जयसवाल के कर कमलों द्वारा खुशपाल सिंह को हिंदू युवा वाहिनी भारत का प्रदेश मंत्री उत्तराखंड नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि शांत चेहरे पर मज़बूत इरादे,
चेहरे अलग हो सकते है,
दल अलग हो सकते है,
मुद्दे भी अलग हो सकते है
लेकिन विचार एक ही है,
लक्ष्य एक ही है,
इच्छा भी एक ही है,
क्योकि मान्यता एक है
संस्कार एक है
और दिलों में बसा तिरंगा एक है
इस उपलक्ष पर हिंदू युवा वाहिनी भारत के प्रदेश मीडिया प्रभारी ठाकुर सुरेंद्र सिंह परमार ने कहा है कि राष्ट्रवादी सोच और देश हित में लिए गए भारत सरकार के कदमों का समर्थन देशहित और देशवासियों के हित सर्वोपरि है और हम भारत सरकार का समर्थन करते है। इस उपलक्ष पर उन्होंने खुशपाल सिंह जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।