Sunday, May 19, 2024
Latest:
उत्तराखंड

हिंदू युवा वाहिनी भारत ने किया महिला मोर्चा का गठन, संगठन की मजबूती के लिए महिला मोर्चा और युवा मोर्चा को सौंपी जिम्मेदारी

रुद्रप्रयाग_हिंदू युवा वाहिनी भारत संगठन उत्तराखंड ने विस्तार करते हुए रुद्रप्रयाग में दर्शनी देवी को हिंदू युवा वाहिनी भारत संगठन का जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया गया वही हिंदू युवा वाहिनी भारत युवा मोर्चा में भी रामचंद्र कुनियाल को युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया इस उपलक्ष पर राष्ट्रीय संगठन महा मंत्री/ प्रदेश अध्यक्ष सागर कुमार जयसवाल तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी ठाकुर सुरेंद्र सिंह परमार ने महिला मोर्चा अध्यक्ष दर्शनी देवी एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष रामचंद्र कुनियाल को संगठन में नियुक्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया।सागर जयसवाल ने कहा है कि दर्शनी देवी एवं रामचंद्र कुनियाल के आने से संगठन को मजबूती मिलेगी उन्होंने कहा है कि युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष की कर्मठता को देखते हुए उन्हें पूरा विश्वास है कि जिले में संगठन के नियमों के तहत कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। हिंदू युवा वाहिनी भारत के सभी पदाधिकारी गणों ने दर्शनी देवी एवं  रामचंद्र कुनियाल को बधाई व शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *