Sunday, May 19, 2024
Latest:
उत्तराखंड

पेड़ पर बंधी मन्नत की चुन्नी खोलते नजर आए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सोशल मीडिया में हुई चर्चा कि आखिर पूर्व मुख्यमंत्री की कौनसी मन्नत हुई पूरी ?

टिहरी जनपद स्तिथ सुरकंडा देवी मंदिर में पेड़ पर बंधी मन्नत की चुन्नी खोलते नजर आए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के साथ ही तरह तरह की चर्चाएं भी होने लगी की आखिर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने माता सुरकुंडा देवी से कौन सी मन्नत मांगी, जिसके पूरा होने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत चुन्नी खोलते नजर आ रहे है। चुन्नी खोलने की असल वजह कोई मन्नत नही बल्कि चुन्नियों के बोझ तले दबे पेड़ को जीवनदान देना था। हरेला पर्व के मौके पर सुरकुंडा देवी पर्वत पर वृक्षारोपण और माता के दर्शन करते हुए एक वृक्ष पर सैकड़ों मन्नत की फांस देख पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत उन्हें खोलने लगे। जिसके बाद मंदिर समिति के अध्यक्ष के आश्वासन पर, कि सभी चुनरियां खोल दीं जाएंगी, ही वे रुके। पेड़ पर बंधी मन्नत की चुन्नी को लेकर त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि हम अपनी मनोकामना पूरी करने को लेकर वृक्ष पर चुन्नी बांधते है। लेकिन उन चुन्नियो के बोझ से वृक्ष की क्या स्तिथि होगी। यह कोई नही सोचता है, जिसको समझते हुए चुन्नी हटाने की शुरुवात की गई। वहीं मंदिर समिति के अध्यक्ष ने जल्द इनको खोलने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *