Monday, May 20, 2024
Latest:
उत्तराखंड

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मिले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, दिल्ली में हुई मुलाकात को लेकर प्रदेश में शुरू हुई चर्चा

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की है। इस दौरान प्रदेश के समसामयिक और ज्वलंत विषयों पर चर्चा हुई। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दिल्ली जाने की खबरों के बीच ही कई तरह की अटकलें भी लगने लगी है। राजनेतिक मामलों में पैनी नजर रखने वाले कुछ जानकारों की माने त्रिवेंद्र सिंह रावत को दिल्ली तलब किया गया है। जहां उनसे राज्य से जुड़े कुछ मसलों पर चर्चा होनी है और जवाब तलब होगा।दूसरी तरफ एक पक्ष का कहना है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत राजनीतिक मसलों पर मजबूत पकड़ रखते है। ऐसे में प्रदेश के भीतर उठ रहे सवालों पर कैसे लगाम लगाई जा सकती है, इसको लेकर दिल्ली में चर्चा होगी। फिलहाल तो इतना है कि दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पूर्व मुख्यमंत्री की बातचीत हो चुकी है। बातचीत किन मुद्दों पर हुई इसकी जानकारी तो त्रिवेंद्र सिंह रावत ही बेहतर तरीके से दे सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *