Monday, May 6, 2024
Latest:
उत्तराखंड

वन दरोगा 2021 भर्ती में एसटीएफ ने गिरफ्तार किए 02 अभियुक्त, देर रात को 06 लोगों के खिलाफ साइबर थाने में हुआ था मामला दर्ज़

देहरादून: उत्तराखंड STF ने वन दरोगा वाले मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। देर रात को एसटीएफ ने साइबर थाने में वन दरोगा मामले में 06 लोगो पर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद दो लोगो को गिरफ्तार किया है। 06 लोगो में से हरिद्वार के रहने वाले प्रशांत और रविन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। SSP STF अजय सिंह ने साफ कहा हम धीरे धीरे जो भी इस भर्ती मामले में शामिल होंगे उनतक पहुंचकर कार्यवाई करेंगे। उनके अनुसार अनुचित साधनों का उपयोग करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *