Monday, April 29, 2024
Latest:
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, अधिकारियों में मचा हड़कंप – लगाई दौड़

पंतनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर की अचानक पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। आपको बता दें कि आज करीब 10:30 बजे अचानक तेज हवाओं के साथ आंधी चलने लगी और बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद हवाई मार्ग से देहरादून जा रहे मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की ख़बर मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच होगा और आनन फानन में अधिकारी लैंडिंग स्थल की तरफ दौड़ते नज़र आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *