Sunday, May 5, 2024
Latest:
उत्तराखंड

क्या कांग्रेस ने चंपावत उपचुनाव में भाजपा को दिया वॉकओवर ? भाजपा और कांग्रेस में चलने लगी कुछ इसी तरह की चर्चा

उत्तराखंड कांग्रेस ने चंपावत उपचुनाव में अपनी महिला नेत्री निर्मला गहतोड़ी को प्रत्याशी घोषित किया है। जिसके बाद भाजपा नेता और दबी जुबान में कुछ कांग्रेसी नेता भी इसे सीधे सीधे भाजपा को मिले वॉकओवर से जोड़ कर देख रहे है। हालांकि कांग्रेस संगठन ने अपने तीन तीन विधायको को जिनकी सीट चंपावत विधानसभा क्षेत्र से लगती हुई है को प्रभारी के तौर पर प्रत्याशी चयन की जिम्मेदारी सौंपी और सभी का यह मानना था की हाईकमान सबसे मजबूत व्यक्ति को प्रत्याशी घोषित करेगा। लेकिन एकदम से महिला नेत्री को कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने चुनावी मैदान में उतारना न तो भाजपा के गले उतर रहा है और न ही खुद कांग्रेस के। बड़ा सवाल यह भी खड़ा होता है कि विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस प्रत्याशी हेमेश खर्कवाल महज 5304 वोटों के अंतर से चुनाव हारे है, तो उनको दोबारा से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी क्यों नही घोषित किया ? जबकि कांग्रेसी सूत्रों की माने तो लिस्ट में सबसे उपर नाम हेमेश खर्कवाल का ही था। वहीं अब जब दोनो ही मुख्य राजनेतिक दलों की तरफ से अपने अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे जा चुके है। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ने का दावा करने वाली कांग्रेस, चंपावत उपचुनाव को कितने दमदार तरीके से लड़ती है। जाहिर सी बात है कि कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के लिए यह पहली और बड़ी चुनौती है, जहां उनका सीधा मुकाबला सरकार से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *