प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि को उत्तराखण्ड सरकार ने 13 जुलाई सुबह छह बजे तक बढ़ा दिया है। वहीं शॉपिंग मॉल को अब 50 फीसद क्षमता के साथ खोले जाएंगे। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दी है। उन्होंने बताया की कोविड कर्फ्यू के शेष प्रविधान वही रखे गए है, जो वर्तमान में लागू हैं।