Monday, April 29, 2024
Latest:
उत्तराखंड

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के मोदी सरकार से सवाल, करते है जो सेनाओ से धोखा_ क्यों उन्हें देगा कोई मौका ?

देहरादून _ एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव और मीडिया प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने राजधानी देहरादून में पत्रकार वार्ता कर मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव बल्लभ, पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश भी मौजुद रहे। जिसमे सेना की अनदेखी लगातार की जा रही है। कांग्रेस ने पत्रकार वार्ता की शुरुवात अपने लहू से भारत की संप्रभुता और सीमाओं का सौभाग्य लिखने वाले भारत माँ की तीनों सेनाओं व अर्द्धसैनिक बलों के सपूतों को शत्-शत् नमन के साथ की है।

उत्तराखंड की देवभूमि के रणबांकुरों के पराक्रम और शौर्य की गाथा तो इतिहास के पन्नों पर अंकित है विक्टोरिया क्रॉस विजेता दरवान सिंह नेगी व गब्बर सिंह नेगी हों, महावीर चक्र विजेता, रायफलमैन जसवंत सिंह रावत व राजेश सिंह अधिकारी हो, नौसेना प्रमुख एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी हों, देश के पहले सीडीएस व सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत हों, देश के एक और सेना प्रमुख जनरल बिपिन चंद्र जोशी हो, मेज चित्रेश विश्त व मेजर विभूति शंकर डोंडियाल हो या हजारों-लाखों सैनिक व सेना अफसर देश का इतिहार उत्तराखंड के वीरों के शौर्य से सुशोभित है।

जब भी हम अपनी सेनाओं को याद करते हैं, तब-तब हमारा मस्तक गर्व से ऊंचा हो जाता है, मगर मोर्द सरकार और भाजपा एक तरफ तो सेना की कुर्बानी और शौर्य का इस्तेमाल अपने राजनैतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए करते हैं, और दूसरी ओर सेना और सैनिकों के हितों पर कुठाराघात करते हैं।

आईये सिलसिलेवार देखें:

1. सेनाओं में 1,22,555 पद खाली देश की सुरक्षा से नाकाबिले माफी समझौता !

13 दिसंबर 2021 को रक्षा मंत्रालय ने संसद को बताया कि तीनों सेनाओं में 1.22.555 पद खाली पड़े हैं। जिसमें से लगभग 10,000 पद सैन्य अधिकारियों के हैं।

2. OROP पर 30 लाख पूर्व सैनिकों से धोखा वन रैंक वन पेंशन’ बनी ‘वन रैंक, पाँच पेंशन!

• कांग्रेस सरकार ने सन 2004 से 2012 के बीच तीन बार भूतपूर्व सैनिकों की पेंशन बढ़ाई, जिससे उन्हें ₹7.000 करोड़ का अतिरिक्त आर्थिक फायदा हुआ।

• 17.02.14 को कांग्रेस सरकार ने आदेश जारी कर 01.04.14 से OROP को मंजूर किया। इसमें तय किया की एक समान समय तक सेवा करने के बाद एक ही रैंक से रिटायर होने वाले सभी सैनिकों को एक समान पेंशन दी जाए, फिर चाहे उनकी रिटायरमेंट की तारीख अलग-अलग क्यों न हो, और भविष्य में पेंशनवृद्धि का लाभ भी पुराने पेंशनधारकों को मिले।

• कांग्रेस सरकार का 17.02.14 का OROP का आदेश नकारते हुए मोदी सरकार ने 07.11.15 को नया आदेश निकाल सेना के 30-40 प्रतिशत सैनिकों से OROP पूरी तरह से छीन लिया। आदेश में कहा कि इन तीन सेनाओं में 01.07.14 के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले सैन्य कर्मियों को वन रँक वन पेंशन नही मिलेगा। सेना के अधिकतर जवान 17-18 साल की सेवा के बाद 40 साल की आयु तक रिटायर हो जाते हैं। OROP का लाभ उनको नहीं मिलेगा। क्या यह सच नहीं कि सेनाओं के 85 प्रतिशत कर्मी 38 साल की उम्र तक रिटायर हो जाते हैं और 10 प्रतिशत 46 वर्ष की आयु तक (Para 9 (ii) कोशियारी कमिटी रिपोर्ट)। मोदी सरकार ने 30 लाख सैनिकों की पेंशन को हर साल रिवाईज करने की मांग को भी नकारकर इस समय अवधि को 5 साल कर दिया OROP को वन रैंक वन पेंशन की बजाय वन रँक, पाँच पेंशन बना दिया।

3. पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य योजना (ECHS) सुविधाओं पर आघात!

मौजूदा साल 2021-22 में पिछले साल के मुकाबले पूर्व सैनिकों का ECHS बजट ₹1990 करोड़ काट लिया।

इन सब के अलावा 10 बिंदुओ पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर सैनिकों का अपमान करने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *