उत्तराखंड

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना हुए उपनल कर्मियों के धरने में शामिल, कहा- कांग्रेस के सत्ता में आने पर उपनल कर्मियों के मामले में उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश का होगा पालन

देहरादून: उपनल कर्मचारियों के आंदोलन के 46 वें दिन आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना एक बार फिर कांग्रेस की ओर से उपनल कर्मचारियों के समर्थन में धरना स्थल पर कर्मचारोयों के बीच पहुंचे और उनके साथ धरने पर बैठे। इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए धस्माना ने कहा कि राज्य सरकार की हठधर्मिता की वजह से व शाशन के अधिकारियों के द्वारा सरकार को गुमराह करने की वजह से उपनल कर्मचारियों का मुद्दा उलझ गया है वरना सीधी से बात से मामला सुलझ जाता। धस्माना ने कहा कि नवंबर 2018 के माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ जो एसएलपी राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में डाली है उसको सरकार को वपस ले कर कर्मचारियों से बातचीत कर माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अफसोसनाक बात है कि 46 दिन बाद भी शाशन के अधिकारी कर्मचारियों के संबंध में नकारात्मक बात कर रहे हैं।

धस्माना ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि अगर भाजापा सरकार उपनल कर्मियों की मांगें नहीं मानेगी तो 2022 में कांग्रेस की सरकार राज्य में बनने के बाद सबसे पहला काम उपनल कर्मचारियों की मांग माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेशानुसार पूरी की जाएगी। धस्माना ने भूख हड़ताल में बैठे कर्मचारियों को उनके संघर्ष के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनकी तपस्या से या तो सरकार झुकेगी नहीं तो ये सरकार जाएगी। इस अवसर पर उपनल कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष कुशाग्र जोशी, हेमंत रावत, विद्यासागर धस्माना, महेश जोशी ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *