Friday, December 8, 2023
Home उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल की DGP अशोक...

कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल की DGP अशोक कुमार से मुलाक़ात, लालकुआँ क्षेत्र में कांग्रेसी नेताओ को झूठे मुक़दमे में फँसाने का लगाया aarop

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से उनके कार्यालय मे मुलाकात कर लालकुंआ प्रकरण में पुलिस द्वारा पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल सहित कांग्रेस के जिला महामंत्री भगवान धामी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कमल दानू एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता राजा धामी सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज झूठे मुकदमें वापस लिये जाने मांग के साथ ही दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु ज्ञापन प्रेषित किया। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को सौंपे ज्ञापन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा शराब माफिया से सांट-गांठ के खिलाफ आवाज उठाने पर की गई इस कार्रवाई की प्रदेश कांग्रेस कमेटी कडे शब्दों में निन्दा करती है।

प्रीतम सिंह ने कहा कि दिनांक 10 जनवरी को बिन्दुखत्ता में एक शराब तस्कर द्वारा कांग्रेस जिला महामंत्री भगवान धामी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कमल दानू एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता राजा धामी के खिलाफ स्थानीय पुलिस से सांट-गांठ कर मारपीट का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। हरीश दुर्गापाल कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता है तथा पूर्व मंत्री एवं जनप्रतिनिधि होने के नाते मामले की जानकारी लेने तथा घटना के सम्बन्ध में वार्ता करने हेतु दिनांक 11 जनवरी को लालकुंआ थाने गये थे। उक्त मामले में शराब माफिया एवं पुलिस कर्मियों की सांट-गांठ का विरोध करने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल जी के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता की गई तथा उनके खिलाफ संगीन धाराओं में झूठे मुकदमे दर्ज कर दिये गये हैं। प्रीतम सिंह ने कहा कि जनपद नैनीताल के लालकुंआ पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से ऐसा प्रतीत होता है कि सत्ताधारी दल तथा शराब माफिया के इशारे पर विपक्षी दल के नेताओं पर राजनैतिक विद्वेष की भावना से झूठा मुकदमा दर्ज कर उन्हें प्रताडित करने का प्रयास किया जा रहा है। कंाग्रेस पार्टी लालकुंआ पुलिस प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई की घोर निन्दा करते हुए पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, कांग्रेस जिला महामंत्री भगवान धामी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कमल दानू एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता राजा धामी सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज झूठे मुकदमें वापस लिये जाने मांग करती है तथा शराब माफिया से सांट-गांठ करने वाले दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की भी मांग करती है। पुलिस महानिदेशक ने प्रीतम सिंह को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

देर रात को UKGIS 2023 की तैयारियों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री धामी शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

देर रात्रि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट कार्यक्रम स्थल। मुख्यमंत्री धामी कार्यक्रम से पूर्व अंतिम तैयारी का कर रहे निरीक्षण। मुख्य सचिव...

देहरादून शहर को मिली केंद्र से एक और बाईपास की सौगात, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया केंद्र का आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड (लंबाई 12.17 किमी) के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ धनराशि...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि,सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या, खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में IOA के ध्वज को मुख्यमंत्री धामी को...

*गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड राज्य के पदक विजेता खिलाडियों का किया गया सम्मान समारोह आयोजित,मुख्यमंत्री व खेल मंत्रीने किया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

देर रात को UKGIS 2023 की तैयारियों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री धामी शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

देर रात्रि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट कार्यक्रम स्थल। मुख्यमंत्री धामी कार्यक्रम से पूर्व अंतिम तैयारी का कर रहे निरीक्षण। मुख्य सचिव...

देहरादून शहर को मिली केंद्र से एक और बाईपास की सौगात, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया केंद्र का आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड (लंबाई 12.17 किमी) के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ धनराशि...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि,सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या, खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में IOA के ध्वज को मुख्यमंत्री धामी को...

*गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड राज्य के पदक विजेता खिलाडियों का किया गया सम्मान समारोह आयोजित,मुख्यमंत्री व खेल मंत्रीने किया...

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुए 40 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू, आंकड़ा पहुंच गया तय लक्ष्य के पास

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत सचिवालय में आयोजित उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थित में 40 हजार 4सौ...

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यसेवक सदन में 18 जीआई प्रमाण पत्रों का किया वितरण, एक दिन में सर्वाधिक 18 जीआई प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जीआई प्रमाण पत्रों का वितरण किया। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है,...

निर्माणाधीन सैन्यधाम का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, निर्माण की सुस्त रफ्तार से नाराज हुए मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को फरवरी 2024 की...

MD UJVNL संदीप सिंघल को मिली PhD की उपाधि, राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में किया सम्मानित

युनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज द्वारा यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल को उनके द्वारा *उत्तराखंड में जलविद्युत विकास को गति प्रदान...

PM मोदी से नई दिल्ली में CM धामी ने की मुलाकात, मिशन सिलक्यारा की दी जानकारी, Global Investors Summit 2023 के लिए PM को...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें देहरादून में 08 व 09 दिसम्बर, 2023 को आयोजित...

बड़ी खबर: जोशीमठ के लिए 1658.17 करोड़ की योजना मंजूर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का जताया आभार

देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति ने आपदाग्रस्त जोशीमठ के लिए ₹1658.17 करोड़ की रिकवरी एवं...

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास, प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी,...

*आर्मी गेट से एमबीइंटर कॉलेज चौराहे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और छोलिया दल रहा मुख्य आकर्षण का केंद्र* *महिला, पुरुषों के साथ ही भावी पीढ़ी को...