Tuesday, May 14, 2024
Latest:
उत्तराखंड

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक, नए सिरे से पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर मांगे सुझाव

देहरादून- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में कांग्रेस मुख्यालय में बैठक आयोजित हुई है। इस बैठक में पार्टी की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। वहीं पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान और बदली हुई परिस्थितियों में कांग्रेस की प्रदेश में क्या रणनीति होगी इस पर पार्टी नेताओं ने अपने विचार रखे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के विचारों को लेकर आगे कैसे बढ़े आज उन विचारों को लेकर आगे चलना है।इस बैठक में कांग्रेस के सभी अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, देहरादून के महानगर अध्यक्ष भी बैठक में मौजूद रहे। उत्तराखंड कांग्रेस में नए अध्यक्ष की ताजपोशी के बाद नए सिरे से प्रदेश संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं से सुझाव मांगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *