Friday, May 17, 2024
Latest:
उत्तराखंड

यादव की गिरफ्तारी से भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सख़्त संदेश, अब भ्रष्टाचार की लंबित शिकायतों पर भी सरकार कीजिए कड़ा प्रहार

उत्तराखंड में सुबह सवेरे बड़ी ख़बर सामने आई है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपी आईएएस अधिकारी राम विलास यादव की गिरफ्तारी हो चुकी है। विजिलेंस की टीम ने रामविलास यादव को दफ्तर में ही पहले हिरासत में लेते हुए पूछताछ की और बाद में उनकी गिरफ्तार किया। विजिलेंस के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर हुई यह बड़ी कार्रवाई सुशासन की दिशा में नई सरकार की बड़ी उपलब्धि है।

धामी सरकार के नए कार्यकाल में 8 घूसखोर सलाख़ों के पीछे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार को लेकर कड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर IAS अफ़सर राम विलास यादव को पहले सस्पेंड और बाद में गिरफ़्तार कर लिया गया है। इसके अलावा राम विलास के खिलाफ विजिलेंस की जाँच जारी है। मुख्यमंत्री इस बात का पहले ही साफ़ शब्दों में संकेत दे चुके हैं कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी को बक्शा नहीं जाएगा। इसी क्रम में एक के बाद एक ताबड़तोड़ कारवाई से भ्रष्ट अफ़सरों की नींद उड़ी हुई है। सीएम धामी के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से ही अब तक भ्रष्टाचार के मामलो में सरकारी विभागों के 8 लोगों पर कारवाई कर जेल भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विजिलेंस की कुमाऊ यूनिट ने 3 और गढ़वाल यूनिट ने 5 अधिकारी कर्मचारियों को सलाख़ों के पीछे पहुँचाया है। बीते माह राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए 1064 टोल फ़्री नम्बर और मोबाइल एप्प भी जारी किया गया है।

राम विलास यादव की गिरफ्तारी से रुकेगा भ्रष्टाचार ?

आईएएस अधिकारी राम विलास यादव की गिरफ़्तारी से सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा संदेश देने का काम किया है। लेकिन क्या यादव की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में फैला भ्रष्टाचार समाप्त हो जायेगा ? उत्तराखंड राज्य के कई IAS, IPS और PCS अधिकारीयों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार की शिकायते लंबित है, जो की कार्यवाही का इंतजार कर रही है। शपथ लेने के पहले ही दिन मुख्यमंत्री धामी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सीधा एक्शन लेने का फैसला किया था। जिसका असर भी नजर आने लगा। लेकिन खुद विजिलेंस विभाग के ही आंकड़े बताते है कि शिकायते ज्यादा है और कार्यवाही कम। कहीं न कहीं इन सबके पीछे ऊंचा रसूख और पहुंच के चलते भी कार्यवाही नही हो पाती। वहीं अब जनता को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तौर पर उम्मीद जगी है की भ्रष्टाचार पर कार्यवाही होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *