Tuesday, May 14, 2024
Latest:
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत से उपचुनाव लड़ना फाइनल, क्या मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का चुनावी चेहरा होंगे हेमेश खर्कवाल ?

चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी का विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का चंपावत सीट से उपचुनाव लड़ना तय हो गया है। वहीं चंपावत सीट को लेकर जल्द होने वाले उपचुनाव में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी हित में जो होगा वह निर्णय लिया जाएगा। कांग्रेस इस उपचुनाव को बेहद ही मजबूती से लड़ना चाहती है, लेकिन चुनाव से पहले चंपावत सीट पर कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल से बात की जाएगी कि वह क्या चाहते हैं? और कांग्रेस खुद को चम्पावत सीट पर कितना मजबूत मान रही है। सभी पक्षों को यहां पर देखा जायेगा। लेकिन वो व्यक्तिगत खुद इस चुनाव को जीत के लिए लड़ना चाहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *