BJP कार्यसमिति मे शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जोशीमठ आपदा के नाम पर विपक्ष की भूमिका पर खड़ा किया सवाल
रायवाला, देहरादून में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता करते हुए तमाम विषयों पर चर्चा की है। वहीं संगठन और सरकार के बीच कैसे सामंजस्य बैठाकर प्रदेश का विकास किया जा सकता है। इस पर खासतौर पर फोकस किया गई। वहीं कार्यसमिति के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष की भूमिका पर भी सवाल खड़ा किया है। सीएम धामी का कहना है कि आज विपक्ष जहां एक तरफ हमको अपना सुझाव, सलाह देते हैं। वहीं दूसरी तरफ भारत जोड़ो यात्रा में जाकर जोशीमठ को अलग तरीके से प्रस्तुत करने का काम करते हैं। ये निश्चित रूप से उत्तराखंड राज्य के हित में नहीं है। इससे राज्य की छवि खराब करने का भी प्रयास हुआ है।